फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला व युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार महिला और युवक की मौत
विज्ञापन

कांधला (शामली)। कांधला और रमाला थाना के बार्डर पर बाइक सवार महिला और युवक की मौत हो गई। देर रात तक दोनों के शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कांधला में मोर्चरी में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

बाइक से युवक और महिला कांधला की ओर से बड़ौत की ओर जा रहे थे। एलम-ककडीपुर बार्डर के समीप पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक ने दोनों को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई, जिसके बाद घायल को राहगीरों ने पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस महिला का शव कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आई। महिला की शनाख्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने दोनों की शनाख्त करने के लिए मंदिर-मस्जिदों से भी एलान भी कराया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि सूचना मिली की युवक की भी मौत हो गई है, स्थानीय पुलिस ने मामला रमाला थाने के अंतर्गत आने पर उन्हें इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें