सत्यनारायण इंटर कॉलेज में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने अंदर छिपी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का विषय शिक्षा का निजीकरण छात्र हित में है अथवा नहीं रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। ऐसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से छात्र-छात्राओं के बीच अपने विचार व्यक्त करने में हिम्मत मिलती है। जिससे आगे चलकर उसे कोई कठिनाई नहीं होती। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई। जिसमें जूनियर वर्ग में मोहित प्रथम, सोनिया द्वितीय व वरुण शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में परवेज मलिक प्रथम, हर्षित द्वितीय और ईशान जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान फूल कुमार, मनोज रुहेला, सतीश आत्रेय, रामनाथ, प्रवेंद्र, धीर सिंह, अमित, मोहित मित्तल, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।