शामली (ब्यूरो)। रविवार की शाम को नगर निकाय चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षक एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग के प्रबंध निदेशक अजय यादव जिला मुख्यालय पहुंच गए।
कैंप कार्यालय पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह समेत जिले के अफसरों से परिचय प्राप्त किया। निकाय चुनाव के संबंध में जानकारी ली। सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में वह सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट एवं सभी आरओ-एआरओ की बैठक लेकर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। एडीएम ने बताया कि प्रेक्षक की ठहरने की लोक निर्माण विभाग में सभी व्यवस्था करा दी गई है। सभी प्रत्याशी अपनी समस्याओं का सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग में उपस्थित होकर एवं मोबाइल नंबर 7839453030 से निराकरण करा सकते हैं।
प्रेक्षक की मौजूदगी में हुआ रेंडमाईजेशन
शामली। एडीएम ने बताया कि चुनाव प्रेक्षक अजय यादव ने कलक्ट्रेट में स्थित एनआईसी में पहुंचकर तृतीय रेंडमाईजेशन किया। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में लगाए गए मतदान कार्मिकों की कुल संख्या, उपस्थिति, मत पैकिंग, पोलिंग पार्टी की जानकारी ली। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ,एसपी अजयपाल शर्मा, सीडीओ रेणु तिवारी, एडीएम शिवबहादुर सिंह, सभी एसडीएम, तहसीलदार और निकाय के आरओ मौजूद रहे।