फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावश्या पर श्रद्घालुओं ने संगम पर लगाई आस्था की डूबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/ कैराना।
विज्ञापन

पितृ विसर्जनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी और गंदेवड़ा स्थित संगम तट पर स्नान किया। ब्राह्मणों को दान दिया और पूजन कराया। इस दौरान नदी किनारे मेला भी लगाया गया।
विज्ञापन

जलालाबाद के गांव गंदेवड़ा स्थित गंगा यमुना संगम पर पितृ श्राद्ध विसर्जनी पर बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां श्रद्धालुओं ने पूजन किया और तर्पण कर पितरों को विदा किया। क्षेत्र के जलालाबाद, डेरा सोहजनी, गंदेवड़ा, अहमदपुर नांगल, थानाभवन, तीतरो, गंगोह आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे। उधर, पूर्वांचल समाज के प्रदेश अध्यक्ष द्रोपदी जयराम सिंह के साथ दर्जनों लोगों ने परिवार सहित संगम पर पिंड दान कर स्नान किया। इस दौरान जोगेंद्र सिंह प्रधान, जगत सिंह, प्रधान नेत्रपाल, रामकिशन, करम सिंह और रूप सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, कैराना में यमुना नदी तट पर पितृ श्राद्ध अमावस्या पर स्नान और पूजन करने के लिए यूपी और हरियाणा के श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने यमुना के पवित्र जल में स्नान किया और पूजा अर्चना की। ब्राह्मणों को दान दक्षिणा, वस्त्र आदि भेंट किए। अमावस्या पर स्नान के दौरान यमुना के दोनों तटों पर मेला भी लगा हुआ था, जिसमें प्रसाद और बच्चों के खिलौनों की दुकानें सजाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें