बाबरी/जलालाबाद।
कस्बे में श्रीराम बारात धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बारात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान यात्रा मार्ग में श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।
बुधवार को कस्बे के झंडा चौक से श्रीराम बारात शुरू होकर बाबरी मेन बाजार से होते हुए हरिजन चौपाल वाल्मीकि बस्ती, होली चौक, मोहल्ला कुरैशियान से होते हुए झंडा चौक पर संपन्न हुई। बारात में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, राजा दशरथ के साथ-साथ देवी देवताओं की सुंदर झांकियां शामिल रहीं। इस मौके पर विकास कश्यप, आजाद शर्मा, अनुज शर्मा, ब्रह्मपाल, विनीत, नरेश, संजय, सुधीर आर्य आदि मौजूद रहे।
उधर, जलालाबाद में गांधी चौक पंचायती श्रीराम लीला कृष्ण लीला समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीराम लीला में कलाकारों द्वारा श्रीराम जन्म एवं ताड़का वध की लीला का मंचन किया। रामलीला मंचन का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि राजकुमार सैनी रहे। राजा दशरथ का अभिनय बृजमोहन, माता कौशल्या के का अभिनय हिमांशु जुनेजा, गुरु विश्वामित्र का अभिनय राजकुमार रूहेला, श्रीराम का अभिनय सुमित जुनेजा ने किया।