फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के विभिन्न कॉलेजों में किया गया प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले जनपद के विभिन्न विद्यालयों में सामान्य ज्ञान, निबंध प्रतियोगिता और कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का कमाल दिखाया।
विज्ञापन

रविवार को कांधला एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले रविवार को कस्बे के हिंदू इंटर कालेज, चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इंडियन पब्लिक स्कूल, प्रगति सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल, चिल्ड्रन एकेडमी, मुरली मनोहर इंटर कॉलेज इस्सोपुरटील, लाड्डो देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जसाला, बाबू जवान सिंह इंटर कालेज खंद्रावली सहित दर्जनों विद्यालयों में सामान्य ज्ञान, निबंध प्रतियोगिता ओर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीनों प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता संयोजक अरशान मलिक, राज्यपाल अवार्डी आसिफ मलिक, हैप्पी मलिक ओर आसिफ अली ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को आठ अक्तूबर को कस्बे के जैन अतिथि भवन में एसपी शामली डॉ. अजयपाल शर्मा ओर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह और कैराना विधायक नाहिद हसन, पूर्व चेयरमैन हाजी वाजिद हसन के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें