फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका के तहत महिलाओं को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बागपत से आई महिला टीम द्वारा ऊन ब्लाक के दर्जनों गांव में महिलाओं को स्वयं सहायता के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

ऊन ब्लाक में एक महीने से जिला बागपत से आई आईसीआरपी की टीम महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर स्वयं सहायता के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। महिला टीम ने ब्लाक के दर्जनों गांव मेें महिलाओं को जागरूक करते हुए 60 स्वयं सहायता समूह बनाए। शनिवार को एनआरएलएम के उपायुक्त संजय कुमार ने ऊन ब्लाक कार्यालय पर महिला टीम के कार्यों की समीक्षा ली। बैठक में प्रबंधक दलमंजन सिंह, रजामदिया, राजकुमार तायल, संदीप, सुनीता देवी ,कविता व ज्योति आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन


न्यायिक तहसीलदार की नियुक्ति
ऊन। तहसील ऊन के गठन से अब तक तहसीलदार न्यायिक का कार्य तहसीलदार द्वारा ही किया जा रहा था। इनको बने दो वर्षों से अधिक बीत चुके हैं। जिस कारण वादों की संख्या बढ़ने के साथ साथ समय पर निस्तारण भी नहीं हो पा रहे थे। जिस कारण डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जनहित एवं शासकीय कार्य को देखते हुए ऊन मेें गौतम बुद्धनगर से नायब तहसीलदार के पद से पदोन्नत होकर जनपद में आए तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह को ऊन तहसील में तहसीलदार न्यायिक के पद पर नियुक्त हुए हैं। इस संबंध में तहसील कार्यालय को आदेश प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें