फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने पूर्व विधायक बाबू सिंह के परिजनों को दी सांत्वना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने शामली पहुंचकर पूर्व विधायक बाबू सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया। उनके परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक बाबू सिंह एक सीधे सच्चे और नेक इंसान थे। पार्टी को अग्रसर करने के लिए वह सदैव प्रयत्नशील एवं चिंतनशील रहते थे।
गौरतलब है कि बीमारी के चलते रालोद नेता एवं पूर्व विधायक बाबू सिंह की पिछले दिनों उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शहर में माजरा रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक बाबू सिंह स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के समय से पार्टी से जुड़े रहे। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के विचारों एवं आदर्शो पर चलकर राजनीतिक जीवन व्यतीत किया। मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हालात बहुत बदतर होते जा रहे है। आम आदमी को अपनी अभिव्यक्ति की आजादी भी नहीं है। किसान आत्महत्या को मजबूर हैं और युवा बेरोजगार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, युवा जिलाध्यक्ष रजनीश कोरी, पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, योगेंद्र चेयरमैन, रंधावा मालिक, देशराज भनेड़ा, अनवार चौधरी, सुनील मलिक, विकास धीमान, ब्रजवीर, पूर्व विधायक बलबीर मलिक , अनिल चौहान, बिजेेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अजीत राठी, डॉक्टर राजीव बालियान, डॉक्टर विक्रांत जावला, सोहनपाल कसेरवा, सनोज चौधरी, मंगल सिंह पंवार, योगेंद्र मलिक, सरोज मलिक, रोमिल ताना, बाबा श्याम सिंह, सहजोर प्रधान, बिटटू जावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें