सेवानिवृत्त शिक्षकों की बैठक आठ सितंबर को
शामली। बेसिक शिक्षा परिषद के सेवानिवृत्त अध्यापकों, अध्यापिकाओं की बैठक आठ सितंबर को हनुमानधाम पर सुबह नौ बजे आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के मंत्री जमनादास ने बताया कि बैठक में लंबित 6750 पेंशन वृद्धि, वर्ष 2015-16 के सेवानिवृत्त अध्यापकों के सातवें वेतन आयोग, सर्विस बुक आदि समस्याओं के संबंध मे विचार व्यक्त किया जाएगा।
छात्रा के निधन पर शोक
शामली। जैन कन्या इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा तान्या सिंह का दिल्ली में सड़क दुघर्टना में निधन हो जाने पर शोक प्रकट किया गया।
मौजूदा समय में तान्या दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययनरत थी। बैडमिंटन की खिलाड़ी रही है। वर्ष 2012 से लेकर वर्ष 2016 तक चार बार राज्यस्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। सोमवार को विद्यालय में आयोजित शोक सभा में विद्यालय प्रबंधक विरेंद्र जैन, प्रधानाचार्या रूचि ढ़ाका आदि ने छात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।