फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण गिरा मकान, परिजन बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

मोहल्ला रायजादगान निवासी एक व्यक्ति का मकान गिर गया। हालांकि इस दौरान समय रहते परिजन मकान से बाहर आ गया और किसी को चोट नहीं आई। मलबे में दबकर घर का कीमती सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला रायजादगान स्थित सूरज कुंड महादेव मंदिर के समीप पुरुषोत्तम दास का मकान है। परिवार के लोगों के अनुसार पिछले तीन दिनों की लगातार बरसात के कारण बस्ती में पानी की निकासी न मिल पाने से मकान के आस पास पानी जमा हो गया था। जिसके कारण मकान की दीवारों में सीलन आने के साथ ही झुकाव बन गया था। इसकी मरम्मत करने के बाद पानी को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन इससे कोई लाभ नहीं मिल पाया। पीड़ित के अनुसार रविवार रात्रि वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर सोने के लिए जा रहा था। उसी समय एक दीवार की ओर से कुछ आवाजें आनी शुरू हो गईं और छत से मिट्टी गिरने लगी। जिसके बाद परिवार के लोगों में भगदड़ मच गई और समय रहते पूरा परिवार बाहर निकल गया। छत गिरने की आवाज से पड़ोस के लोग भी मौके पर जमा हो गए। लोगों ने मलबे के नीचे दबे सामान व पशुओं को बाहर निकाला। दूसरी और मोहल्ला रायजादगान निवासी देवेंद्र के मकान की छत गिर जाने से कीमती सामान मलबे के नीचे दब कर नष्ट हो गया। जबकि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें