शामली। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में सहारनपुर मंडल प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र व प्रदेश सरकार विरोधी दलों को सत्ता से बेदखल करना चाहती है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर सभाएं आयोजित करके आम जनता को अवगत कराया जाएगा।
रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहारनपुर मंडल कांग्रेस प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में नौ अगस्त को जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में शहर कांग्रेेेस अध्यक्ष वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा, जाहिद राज, राजेश कश्यप, ठाकुर लाखन सिंह,बाबूखान, मोहम्मद हनीफ खान, विनोद अत्री, रमन कौशिक, अमित, डिंपल शर्मा, सुरेशपाल सैनी, हासिम प्रधान, लोकेश राणा, अनुज गौतम, अशोक जैन, महीपाल शर्मा, रामकिशोर पारचा, प्रदुमन चौधरी, जेके जैन, निन्ना अंसारी मौजूद रहे।