फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की आग में बली चढ़ गया सात जन्मों का रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भूरा से गंगोह गई युवक की बरात को दहेज में कार मांगने पर बंधक बना लिया गया था। पंचायत के फैसले के बाद दहेज में मिला सामान और हर्जाने में तीन लाख रुपये अदा करने पर रविवार रात को बरात मुक्त की गई।
विज्ञापन

गांव भूरा निवासी जमशेद के बेटे की बरात बारात गंगोह के गांव ताताहेड़ी में गई थी। दुल्हन पक्ष ने बरात को गंगोह के एक बरात घर में ठहरा दिया था। निकाह से ठीक पहले दूल्हे ने फार्च्यूनर कार की मांग कर दी, जिससे वहां बखेड़ा हो गया था। दुल्हन पक्ष ने निकाह से इनकार करते हुए दहेज वापस करने और शादी में खर्च हुए रुपयों की मांग करते हुए बरात को बंधक बना लिया था। जिस कारण भूरा में ग्रामीण परेशान हो गए। शाम के समय बिरादरी के जिम्मेदार लोग गंगोह पहुंचे। गंगोह में दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत के बाद रविवार शाम बरात को बंधन मुक्त किया गया। रविवार रात में ही करीब दो बजे भूरा गांव से ट्रक में सामान लादकर दुल्हन पक्ष के यहां भेज दिया गया। वहीं, शादी में हुए खर्च के बाबत तीन लाख रुपये भी दुल्हन पक्ष को भिजवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें