फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कांवड मेला 2022 : ट्रेनों -रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 100 अतिरिक्त जवान मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार कांवड़ मेला 2022
विज्ञापन

13 जुलाई को शामली पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा अतिरिक्त फोर्स
मुरादाबाद जीआरपी एसपी की बैठक 11 जुलाई को, हरिद्वार कांवड़ यात्रा का प्लान होगा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरिद्वार कांवड़ मेला 2022 के मद्देनजर ट्रेनों एवं छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था जीआरपी, आरपीएफ तथा पीएसी के जवान संभालेंगे। आरपीएफ और जीआरपी के थाना प्रभारियों ने उपनिरीक्षकों समेत 100 जवान और दो प्लाटून पीएसी अतिरिक्त फोर्स की मांग की है। आरपीएफ और जीआरपी की ओर से मांगा गया फोर्स 13 जुलाई तक व्यवस्था संभाल लेगा।
दिल्ली- शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर आरपीएफ शामली, शाहदरा थाना और प्रमुख रेलवे स्टेशनो पर पोस्ट है। जिनमें शामली थाने में थाना प्रभारियों समेत 35 जवानों का स्टाफ है। इसी प्रकार जीआरपी का बड़ौत- शामली, सहारनपुुर में थाने और छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर चौकी हैं। शामली जीआरपी थाना प्रभारी समेत 21 का स्टाफ है। हरिद्वार कांवड़ मेला 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। हरिद्वार कांवड़ मेले के लिए ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरपीएफ ने 50 स्पेशल जवान और जीआरपी शामली ने दो प्लाटून पीएसी चार उपनिरीक्षक, तीस सिपाही, पांच महिला सिपाही की मांग की है। यह अतिरिक्त जीआरपी, आरपीएफ का स्टाफ 13 जुलाई को यहां सुरक्षा की कमान संभाल लेगा। कांधला, शामली, थानाभवन, रामपुर मनिहारन रेलवे स्टेशनों में अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी के कार्यवाहक थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि जीआरपी के सहारनपुर सीओ धर्मेंद्र यादव शामली आकर हरिद्वार कांवड़ यात्रा संबंधी बैठक में समीक्षा कर चुके हैं। 11 जुलाई को मुुरादाबाद एसपी अपूर्णा गुप्ता दोपहर 12 बजे अपने कार्यालय में जीआरपी के सीओ एवं थाना प्रभारियों की बैठक लेंगे। आरपीएफ के थाना प्रभारी नवीन कसाना ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ मेले के दौरान पचास आरपीएफ के जवान मांगे गए हैं। सभी जवानों को बड़ौत, कांधला, शामली, टपरी, थानाभवन प्रमुख रेलवे स्टेशनों के अतिरिक्त छोटे-बडे़ हाल्ट पर तैनात किया जाएगा।
शामली जीआरपी द्वारा मांगा गया अतिरिक्त फोर्स
पद संख्या
1- दरोगा 4
2- सिपाही 30
3- हैड कास्टेबल 10
4- महिला सिपाही 5
5- पीएसी एक प्लाटून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें