ामली रेलपार स्थित हॉटस्पॉट सैन्टर
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 10 नए केस मिले हैं। उधर, पूर्व में पॉजिटिव मिले छह लोग ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 133 हो गई है।
शुक्रवार को जिले में प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमित में शामली शहर के चार लोग शामिल हैं। शहर के मुरारी वाला कुआं निवासी 55 वर्षीय महिला और 28 वर्षीय युवक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मोहल्ला पंसारियान में 33 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। कमला कालोनी में 25 वर्षीय युवक और मोहल्ला दयानंद नगर में 63 वर्षीय महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। शामली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में 23 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली।
कस्बा थानाभवन में 30 वर्षीय महिला और कांधला के मोहल्ला रायजादगान में 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव कच्ची गढ़ी में 60 वर्षीय और 30 वर्षीय दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव के 10 नए केस मिले हैं। पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव छह लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 133 हो गई है।
--
111 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। शुक्रवार को कैराना सीएचसी पर रैंडम सैंपलिंग के तहत एंटीजन किट से 70 लोगों के और 41 लोगों के आरटी पीसीआर किट से सैंपल लिए गए हैं। आरटी पीसीआर किट से लिए गए सैंपल जांच के लिए मेरठ में भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी। सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि सीएचसी पर लगाए कैंप 111 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
शामली रेलपार स्थित हॉटस्पॉट सैन्टर पर तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI