शामली एसडीएम संदीप कुमार को 10लाख को चैक देते समाजसेवी आर के जैन
- फोटो : SHAMLI
10 लाख का चेक डीएम राहत कोष में दिया
शामली/कैराना। संक्रामक रोग कोरोना महामारी के बचाव के लिए जैन मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय आरके जैन ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दस लाख रुपये का चेक डीएम राहत कोष में उपजिलाधिकारी संदीप कुमार को सौंपा है। उधर, कैराना में सपा विधायक नाहिद हसन ने 24 मार्च को डीएम को भेजे पत्र में कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए विधायक निधि से 10 लाख स्वीकृत कराए जाने को अनुरोध किया है।
भोजन निर्माण शालाओं का निरीक्षण किया
शामली। खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने निराश्रित व गरीबों को वितरित किए जाने वाले भोजन के ऊन, झिंझाना में स्थित निर्माण शालाओं का निरीक्षण किया गया। सुरक्षित तरीके से बनाने व वितरण करने का प्रशिक्षण दिया। जिसमें सुशील गर्ग, शातंनु मित्तल, नरेश गोयल, गौरव मित्तल, संजय धीमान, संजीव कुमार आदि द्वारा आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर प्रशिक्षण दिया गया। निरीक्षण के दौरान फात्मा मस्जिद शामली अल्बूकर मस्जिद जबकि नूर नूरानी मस्जिद बंद मिले। प्रशिक्षण अभियान में अभिहित अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी, व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।