फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1030 आशा कार्यकर्ता व संगिनी को भी मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आशा कार्यकर्ताओं व आशा संगिनी को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने इसके लिए प्रदेश भर के डीएम व सीएमओ को निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिले में कुल 983 आशा कार्यकर्ता और 47 आशा संगिनी हैं। ये स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक की ओर से जारी निर्देश के अनुसार जनपद की 983 आशा कार्यकर्ता व 47 आशा संगिनी को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाएगा। जिससे इनके परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार किया जाएगा। पात्र परिवारों के सभी सदस्य योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना से आबद्ध निजी व सरकारी अस्पतालों में उपचार की निशुल्क सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना की नोडल अधिकारी डॉ. भानू प्रकाश ने बताया जनपद में 2.96 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में 79,517 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शहर के 7 सरकारी व 14 निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना की सेवाएं दी जा रही हैं। डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर बीसीपीएम व शहर स्तर पर डीसीपीएम ने आशा कार्यकर्ता व आशा संगिनी का आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें