फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहिद अध्यक्ष और वाहिद बने महामंत्री

Wed, 16 Sep 2015 12:08 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट से जुड़े व्यापारियों की बैठक मंगलवार को तारीन टिकली के एक रेस्टोरेंट में हुई। नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने तारीन टिकली इकाई का सर्वसम्मति से गठन कराया। नवगठित इकाई में जाहिद अंसारी अध्यक्ष और वाजिद खां महामंत्री बनाए गए।
विज्ञापन

घंटाघर से मल्हार मोड़ के व्यापारियों की राय लेकर अन्य पदाधिकारी भी मनोनीत किए गए। इसके तहत बलविंदर सिंह बजाज संरक्षक, हरीश बजाज, तौसीफ खां व हाजी सलीम उपाध्यक्ष, जमीर खां व रमेश बजाज मंत्री, मोहम्मद इस्लाम, जुबैर खां व अखिल कपूर संगठन मंत्री, असदउल्ला खां प्रचार मंत्री और ज्ञानेंद्र कुमार कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों का नगर अध्यक्ष बाथम और महामंत्री अमित शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष बाथम ने नए पदाधिकारियों को पद की जिम्मेदारियों के अनुरूप संगठन को पर्याप्त समय देने के निर्देश दिए। बैठक में पंकज गुप्ता, इरफान अंसारी, रिसालत खां, डॉ. राजेश्वर यादव, रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। वाजिद खां ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें