अंटा चौराहा स्थित अटल बिहारी ऑडिटोरियम में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर नॉर्थ इं
शाहजहांपुर। अंटा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में मिस्टर शाहजहांपुर एंड मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें कई जनपदों के बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया।
चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर से लगभग दो सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग ओवरऑल चैंपियन यूसुफ हनीफ और मिस्टर शाहजहांपुर ओवर ऑल चैंपियन अफनान कुरैशी बने। दोनों चैंपियनों को नकद इनाम व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप में अन्य प्रतिभागियों में ताहिल मसल मैन, तौसीफ बेस्ट इम्प्रूवमेंट बने।
डेनिम जींस में ओवरऑल चैंपियन भोजीपुरा के सलीम खान रहे। इससे पूर्व, बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह के छोटे भाई विमल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक रिंकू जावरानी, लीलाराम जावरानी, उमेश जावरानी, रजत शर्मा, पंकज तिवारी, मुशाहिद खान, अम्मार हुसैन, अरशद रज़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।