फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार सवार युवकों ने छीना ई-रिक्शा व रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना निवासी पंकज कुमार का कार सवार दो युवकों ने ई-रिक्शा छीन लिया, साथ ही रुपये भी जबरन जेब से निकाल लिए। मामले में थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

पंकज कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे शहीद पार्क से रोडवेज बस अड्डा की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में होटल के पास ई-रिक्शे के सामने आकर रुकी कार से दो युवक उतरे। उन्होंने कार की हेडलाइट तोड़ने का आरोप लगाते हुए तीन हजार रुपये मांगना शुरू कर दिए।
इस बीच उसकी जेब से 1080 रुपये निकालने के साथ ई-रिक्शा छीन लिया और भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने ई-रिक्शा फाइनेंस पर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें