फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 50 हजार कीमत की सिगरेट भरा थैला ले भागे बाइक सवार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। फेरी लगाकर दुकानों पर सामान बिक्री करने वाले व्यापारी का 50 हजार रुपये कीमत की सिगरेट से भरा थैला उठाकर बाइक सवार दो युवक भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

नगर के निगोही रोड निवासी राकेश कुमार बाइक से गांवों में फेरी लगाकर दुकानों पर माल बिक्री करते हैं। रविवार को वह शाहजहांपुर-पलिया हाईवे स्थित गांव गंगसरा में एक दुकान पर माल दे रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक बाइक पर रखा 50 हजार कीमत की सिगरेट भरा थैला उठाकर भाग निकले। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें