फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सद्भावना दौड़ में युवाओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
जलालाबाद के नौसारा लहसड़ी ​स्थित श्री देव नारायण मंदिर में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव नौसारा लहसड़ी स्थित श्री देव नारायण मंदिर देवभूमि योग साधना आश्रम परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मेले का रविवार को समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन सद्भावना दौड़ और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाद में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेले के पहले दिन योग शिविर, पूजन, हवन और महिला सशक्तीकरण सम्मेलन आयोजित हुआ। 1600 मीटर की सद्भावना दौड़ में शरदवीर ने प्रथम, अजीत ने द्वितीय और अवनीश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ नागरिक दौड़ में रमनपाल सिंह पहले, जगदीश दूसरे और साधु सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिवांकर ने प्रथम, आलोक ने द्वितीय और सचिन ने तृतीय स्थान हासिल किया। देव नारायण पीठ के संस्थापक स्वामी सत्यदेव महाराज ने लोगों को नेक कार्य करने और समाज में सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिपाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, रामनिवास, जितेंद्र सिंह और अवधेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें