फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रामगंगा किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मिर्जापुर में रोते बिलखते मृतक रामबरन के परिजन। संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर/शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मेवाराम के 19 वर्षीय बेटे रामबरन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार से लापता रामबरन का शव सोमवार की सुबह करीब छह बजे मौजमपुर गांव के सामने रामगंगा नदी किनारे पानी में मिला। उसके मुंह-नाक से खून बह रहा था। एक आंख और शरीर पर चोट के निशान थे। इसे देख परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक छह दिन पूर्व बेटे का कुछ लोगों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रामबरन बोल नहीं पाता था। कोई बहुत तेज आवाज में बोलता तो सुन लेता था। अधिकतर इशारों में बात करता था और खेतीबाड़ी में अपने पिता मेवाराम का हाथ बंटाता था। मेवाराम भी बेटे की काफी चिंता करते थे। उसे एक मोबाइल दिलाया था।
रविवार की सुबह मेवाराम घर से करीब चार किलोमीटर दूर रामगंगा नदी किनारे अपने खेत काम कर रहे थे। इस बीच करीब 11 बजे खेत पर पहुंचे रामबरन ने पिता को चाय दी और वहां से चला गया। इसके बाद रामबरन का कुछ पता नहीं चला। शाम करीब चार बजे तक जब रामबरन घर नहीं पहुंचा तब परिजनों को उसकी चिंता हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। घंटी जा रही थी, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। इससे परिजन घबरा गए और ग्रामीणों के साथ मिलकर रामबरन की तलाश शुरू की। शाम करीब पौने पांच बजे रामगंगा नदी किनारे रामबरन के कपड़े व मोबाइल रखा देखा। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से रामबरन की नदी में तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
अंधेरा होने पर सभी घर लौट आए। पूरी रात परिजन रिश्तेदारियों में फोन लगाकर रामबरन का पता करते रहे। सोमवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि मौजमपुर गांव के सामने रामगंगा नदी में रामबरन का शव पड़ा है। पुलिस ने नाव से मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकलवाया।
शव के हालात देख पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि छह दिन पूर्व कुतुलूपुर गांव के कुछ युवकों ने खेत से तरबूज तोड़ लिए थे। टोकने पर उन लोगों ने बेटे के साथ मारपीट कर देख लेने की धमकी दी थी। मृतक के भाई बृजेश ने बताया कि रविवार को भाई उन लोगों के साथ देखा भी गया था। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मां बोलीं-कहां चला गया मेरा लाल...
रामबरन के शव को देख सरला देवी बिलख पड़ीं। बोलीं-मेरा लाल कहां चला गया। उसे नींद से जगा दो। बेटी शारदा और गोमती ने मां को संभाला। परिजनों ने बताया कि रामबरन चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई बृजेश कास्मेटिक का काम करते हैं। वीरभान उत्तराखंड के रुद्रपुर में काम करते हैं। मोहनलाल बाइक मैकेनिक हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। छह बहने हैं जिनमें चार की शादी हो चुकी है।

मिर्जापुर में रोते बिलखते मृतक रामबरन के परिजन। संवाद

मिर्जापुर में रोते बिलखते मृतक रामबरन के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें