शाहजहांपुर। रोजा मंडी समिति गेट पर स्थित जनसेवा केंद्र में चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चौक कोतवाली के मोहल्ला घूरनतलैया सीता की मठिया निवासी योगेश अग्रवाल ने बताया कि मंडी समिति के गेट पर अग्रवाल जनसेवा केंद्र के नाम से उनकी दुकान है। वह 30 मई की सुबह दुकान पर गए तो देखा कि केबिन का ताला टूटा पड़ा था। उसमे रखे दो प्रिंटर गायब थे। इंस्पेक्टर उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसी कैमरों को चेक किया जा रहा है। संवाद