तिलहर। थाना क्षेत्र के गांव नबियापुर में बुधवार शाम उमेश (25) का शव गांव के बाहर पेड़ से फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
परिजनों का कहना है कि गांव के पांच लोगों से पैनल चोरी को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उमेश की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया है।
उमेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मां रामवती, भाई सर्वेश, रमेश तथा बहन नन्हीं देवी व पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। संवाद