शाहजहांपुर। सेवायोजन कार्यालय की ओर से काॅलेज कैंपस में ही रोजगार संगम मेलों का आयोजन किया जाएगा। इनके जरिये युवाओं को निजी क्षेत्र में नाैकरियां मिलेंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह ने बताया कि प्रदेश शासन ने सभी जनपदों के शिक्षण संस्थान में अध्ययन करने वाले अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।
बताया कि इंस्टीट्यूट की ओर से अपने विद्यार्थियों का विवरण भी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। कॉलेज कैंपस में ही स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रोजगार मेला आयोजित होगा, ताकि उन्हें शैक्षिक योग्यता के अनुसार निजी क्षेत्र में नौकरी मिल सके। योजना का लाभ उठाने के लिए युवाओं को जागरूक भी किया जा रहा है।
-रोजगार संगम पोर्टल पर करें पंजीकरण
- युवाओं को https://rojgaarsangam.up.gov.in/रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। सभी युवाओं के आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद सेवायोजन कार्यालय की ओर से उनको अनुमोदन उपलब्ध कराया जाएगा, जिस शिक्षण संस्थान में वह अध्ययन कर रहे होंगे, उसमें रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा और संबंधित युवा को इसकी जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य है कि अधिकतर युवाओं को शिक्षण संस्थान में अध्ययन करने के बाद ही निजी क्षेत्र में नौकरी उपलब्ध कराना है।