पुवायां। शादी के बाद युवती के फोटो एडिट कर युवक ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। परेशान पिता ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 23 अप्रैल 2024 में की थी। रवि ने उनकी बेटी का धोखे से फोटो खींच लिया। उसे बदनाम करने के लिए अपने फोटो के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर अश्लील गाना लगाकर अपलोड कर दिया। आरोपी ने कई और फोटो अपलोड कर दिए। जानकारी होने पर उन्होंने आरोपी को फोन कर एतराज जताया और फोटो डिलीट करने को कहा तो उसने गाली गलौज कर जान से मार देने की धमकी दी।
रवि का कृत्य बंद न हुआ तो उनकी बेटी की ससुराल के लोग रिश्ता तोड़ सकते हैं और उनकी पुत्री की शादीशुदा जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने पुवायां पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।