फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांवड़ भरने फर्रुखाबाद गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
पंकज कुमार का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। पीलीभीत के घुंघचाई क्षेत्र के बलरामपुर गांव से फर्रुखाबाद गई कांवड़ियों की टोली के साथ गंगाजल की कांवड़ भरने गए दिउहना निवासी पंकज कुमार (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों को उसके साथ कोई अनहोनी होने का अंदेशा है, लेकिन उन्होंने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

दिउहना निवासी सुंदरलाल ने बताया कि उनका बेटा पंकज मंगलवार को कांवड़ियों की टीम के साथ फर्रुखाबाद गया था। उनका आरोप है कि वहां उसकी मौत होने पर उसके साथ गए किसी भी व्यक्ति ने उन्हें सूचना नहीं दी। कांवड़ियों के साथ डीजे लेकर गए लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी क्षेत्र के गांव मक्कागंज निवासी युवक से पुत्र की मौत की जानकारी तब मिल सकी, जब शव फर्रुखाबाद के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुका था।
उन्होंने पुत्र के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार युवक की मौत अल्हागंज क्षेत्र में हुई है। इसलिए वहां की थाना पुलिस के स्तर से कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पंकज के पिता से इस बावत कोई तहरीर भी नहीं मिली है। इस बीच, घरवालों ने बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें