फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर लौट रहे युवक को रंजिशन गोली मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मदनापुर क्षेत्र के गांव रौली बौरी निवासी विमल को सोमवार की रात करीब नौ बजे नगर से पैदल घर लौटते वक्त कुछ लोगों ने रंजिशन रास्ते में पिथनापुर संपर्क मार्ग के पास घेरकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली कमर के नीचे जांघ में लगने से विमल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल हो गया। राहगीरों की सूचना पर 112 पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विमल को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर क्राइम सुनील यादव पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने विमल की तहरीर के आधार पर बंधी चक गांव के वीरेंद्र, पवनेश और एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें