फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नशा मुक्ति अभियान में युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उड़ान एक उम्मीद संस्था और स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता मनोचिकित्सक डॉ. अभिनव रस्तोगी ने विद्यार्थियों को शराब, सिगरेट, गांजा समेत विभिन्न प्रकार के नशों के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने भी विचार रखे। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, प्रो. अनुराग अग्रवाल, एनएसएस समन्वयक डॉ. प्रमोद यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव, डॉ. दुर्ग विजय, डॉ. वर्षा सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें