आर्य महिला डिग्री कॉलेज में व्याख्यान में बोलते डॉ.आशीष। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान विभाग की ओर से अंतर विभागीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को बचत के महत्व और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी गई।
वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष गोयल ने कहा कि छोटी-छोटी बचत भविष्य में आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बनती है। आय और खर्च का उचित प्रबंधन करते हुए अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। डॉ. एमपीएस चौहान, डॉ. ज्योति गुप्ता, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद