फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बंडा के गांव पिपरिया घासी निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र कुमार की सिंधौली के गांव पीरू के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। सुरेंद्र की पत्नी पार्वती देवी घायल हुईं हैं।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार बाइक से अपनी पत्नी पार्वती देवी के साथ मंगलवार को सिंधौली के गांव कटिया बुजुर्ग में पुत्री रूबी के घर जा रहे थे। गांव पीरू के पास उनकी बाइक में सामने से आ रही बाइक टकरा गई। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने सूचना 108 सेवा पर दी तो एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दंपती को लेकर पुवायां सीएचसी आई।
सीएचसी पर डॉक्टर ने सुरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। पार्वती देवी को भर्ती कर लिया गया। सूचना पाकर सुरेंद्र के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सिंधौली पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें