फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘युवाओं के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’

Fri, 11 Sep 2015 10:05 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में चल रहे भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का दूसरे दिन समापन हो गया। अंतिम सत्र में भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना की और उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन

भाजपा नेता खन्ना ने कहा कि केंद्र में मोदी के सत्ता संभालते ही सरकारी मशीनरी की सुस्ती और लेटलतीफी पर अंकुश लगा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की जनधन योजना, जीवन बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि योजनाओं को आमजन के लिए बहु-उपयोगी बताया। समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए संतोष शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत और सपनों को पूरा करें।
नरेश पांचाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, बृजेश मिश्र, डॉ. हरिओम त्रिपाठी, उर्मिला सक्सेना, अनिल दीक्षित, अजय गुप्ता, पंकेश मिश्रा आदि ने काव्य पाठ भी किया। इस अवसर पर कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित ने प्रतिभागियों को धार्मिक ग्रंथ गीता और दीवार घड़ी भेंट की। आयोजन में जेपीएस राठौर, बाबूराम गुप्ता, सरोज गुप्ता, अनिल वाजपेयी वाण, अंशुल सिंह चौहान, सुचित सेठ, रागिनी सिंह, अनूप सिंह, दिवाकर मिश्रा, अरविंद राजपाल, निवेदिता मिश्रा, रामचहेती अवस्थी, आनंद मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


एकार्ड कॉलेज में प्रशिक्षण आज
भाजपा के ददरौल, भावलखेड़ा, कांट मंडल का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को बरेली मार्ग स्थित एकार्ड कॉलेज में होगा। जिला महामंत्री डीपी सिंह ने बताया कि वर्ग का उद्घाटन हरदोई के सांसद अंशुल वर्मा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें