फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक  की इलाज के दौरान मौत

Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। 
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तांगे से टकरा कर हुआ था घायल, घर में मचा कोहराम 
विज्ञापन

तांगे से टकराकर घायल हुए युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
नगर के मोहल्ला कसभरा मिशन निवासी 26 वर्षीय पंकज राठौर 14 नवंबर को ग्राम बड़ागांव के तुलाराम बाबा स्थान के पास बाइक से कहीं जा रहे थे। किसी वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक तांगे से टकरा गई थी, जिसमें पंकज गंभीर घायल हो गए थे। जानकारी पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उनको पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी से पंकज को जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ रेफर कर दिया गया था। 
विज्ञापन

शुक्रवार रात पंकज की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना घर पहुंची तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता देवी पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध होकर गिर पड़ी। शनिवार को पंकज का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें