तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कपसेड़ा गांव के पास बुधवार की शाम बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से बंथरा गांव के राजू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त वह बाइक से घर जा रहे थे। सूचना मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। घरवालों ने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने घायल राजू को प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
-
कुत्ते से बाइक टकराई, होमगार्ड घायल
खुटार। मोहल्ला इंद्रानगर निवासी होमगार्ड सुधीर गुप्ता मंगलवार रात साढ़े दस बजे घर से थाने जा रहे थे। मुख्य बाजार में बाइक कुत्ते से टकरा जाने से सुधीर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सुधीर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उनको शाहजहांपुर रेफर कर दिया। संवाद