फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में सर्पदंश से युवक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव रजमना निवासी ब्रजेश अवस्थी के 24 वर्षीय पुत्र कार्तिक अवस्थी उर्फ गोलू को सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर पहले परिजन गोलू को लेकर सुनासिरनाथ में एक झाड़फूंक करने वाले के यहां ले गए। काफी देर तक वहां सुधार नहीं होने पर परिजन गोलू को लेकर खुटार सीएचसी पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे राजकीय मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर गांव में चर्चा है कि सोमवार को कार्तिक साइकिल से खुटार किसी काम से जा रहे थे। बंडा-खुटार मार्ग पर रजमना मोड़ के पास सड़क पर सांप को पड़ा देखा। उन्होंने सांप को उठाकर अपने गले में डाल लिया। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें