फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां के युवक की बलरामपुर में संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव धर्मगदापुर खुर्द निवासी 35 वर्षीय गुड्डू की बलरामपुर में एक ईंट भट्ठे पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर परिजन बलरामपुर गए हैं।
विज्ञापन

गुड्डू के पिता सुमेर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके पुत्र को गांव का ही एक युवक भट्ठे पर काम कराने के लिए बलरामपुर ले गया था। बृहस्पतिवार को भट्ठे से सूचना दी गई कि गुड्डू की मौत हो गई है। कॉल करने वाले ने बताया कि गुड्डू की तबीयत खराब होने पर किसी डॉक्टर से दवा ली थी, इसके बाद गुड्डू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद परिजन पुवायां थाने आए और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उनको बताया कि कोई भी कार्रवाई बलरामपुर के संबंधित थाने से ही होगी। इसके बाद परिजन बलरामपुर रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें