निगोही। दिल्ली से बुधवार को ट्रेन से घर लौट रहे लोहरगवां गांव के मुजीम को रास्ते में जहरखुरानों ने नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसकी जेब से मोबाइल और 15 हजार रुपये नकदी और बैग चोरी कर आरोपी रास्ते में उतर गए। बरेली में उसे होश आया तो वह किसी तरह घर पहुंचा और परिजन के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी।
मुजीम ने पुलिस को बताया कि दिल्ली से ट्रेन की जनरल बोगी में सवार होने के बाद उन्हें नींद आ गई। होश आने पर ट्रेन बरेली पहुंच चुकी थी। इस बीच ट्रेन दिल्ली-बरेली के चक्कर लगाती रही और वह ट्रेन में बेहोश पड़े रहे। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल बरेली या दिल्ली होने के कारण मुजीम को वहीं प्रार्थना पत्र देने के लिए कहा गया है। संवाद