फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इको वैन की टक्कर के बाद 15 मीटर तक घिसटा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। जलालाबाद राज्यमार्ग पर फीलनगर गांव के सामने बुधवार सुबह इको वैन की टक्कर से करीब 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद युवक वैन में फंसकर करीब 15 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद भी चालक ने वैन नहीं रोकी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। पैदल जा रहे युवक को जलालाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार इको वैन से टक्कर लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक के बैग से धान काटने वाली दरांती मिली है। आशंका है कि वह मजदूरी करने जा रहा था। उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस ने आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली है। हादसे में शामिल इको वैन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि इको वैन की फुटेज मिल गई है। चालक की तलाश की जा रही है। युवक की शिनाख्त कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें