तिलहर। ढका उधमपुर गांव में मंगलवार की शाम दुष्यंत सिंह उर्फ दंगल (29) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक, घर में किसी बात को लेकर विवाद होने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वहां बुधवार सुबह करीब आठ बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पत्नी मोनिका, पुत्र नमन और पुत्री श्रद्धा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दुष्यंत के तहेरे भाई रवींद्र ने बताया कि वह शराब का आदी था और नशे में ही उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद