फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। बिलंदपुर गद्दीपुर गांव के 33 वर्षीय संजीत कुमार की बुधवार को शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की मांग पर पुलिस ने मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार संजीत को शराब पीने की लत थी। मंगलवार की शाम अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मृत्यु के बाद परिजनों ने थाने जाकर पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। संजीत के परिवार में पत्नी विनीता सहित दो पुत्र सम्राट और छोटू हैं। प्रभारी निरीक्षक रवींंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें