फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
पुवायां के गांव सबलापुर के आकाश वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां। गांव सबलापुर निवासी स्व. प्रमोद वर्मा के 25 वर्षीय पुत्र आकाश वर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव गांव से सौ मीटर दूर सड़क किनारे वीरेंद्र के खेत में पड़ा मिला। आकाश की मां मंजू देवी ने जमीन के विवाद के चलते परिजनाें समेत कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाम पांच बजे वीरेंद्र अपने खेत पर गए थे। खेत में आकाश का शव पड़ा देख उन्होंने उनकी मां मंजू देवी को सूचना दी। जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और राेने बिलखने लगे। मंजू देवी ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी आरके रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। सूचना पर जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए।
मंजू देवी ने बताया कि देवर शेर सिंह और राकेश के पुत्र सौरभ से उनका जमीन का विवाद चल रहा है। 20 मार्च 2022 को उनके पति की हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने आईजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की थी। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। इसी रंजिश में पुत्र आकाश की हत्या की गई है। आकाश की मौत से मां मंजू देवी, भाई विकास और कल्लू का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि सूचना पर मौके पर जाकर जांच की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच कर जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें