फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टूटा केबल जोड़ते समय करंट लगने से युवक की जान गई

विज्ञापन
सुनील कुमार कश्यप का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। गांव नगरा इब्राहिमपुर निवासी सुनील कुमार कश्यप (38) की करंट लगने से मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

दीपू कश्यप ने बताया कि भाई सुनील कुमार कश्यप ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर पर टूटे पड़े बिजली के केबल को जोड़ रहे थे। इस बीच करंट लगने से वह झुलस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। उन्हें तुरंत प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सक ने भाई को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दीपू ने बताया कि भाई की पत्नी सीमा देवी, बेटी काजल, शगुन और पारुल के साथ जलालाबाद रिश्तेदारी में गई हुईं थीं। उनका रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।
सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि करंट से युवक की मौत की जानकारी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें