फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रक्षाबंधन से पहले भाइयों को बांटे हेलमेट, दिलाई सुरक्षा की शपथ

विज्ञापन
खिरनीबाग चौराहे पर बाइक सवारों को हेलमेट बांटतीं रानी लक्ष्मीबाई विंग की सदस्य। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की ओर से रक्षाबंधन के एक दिन पहले खिरनी बाग चौराहे पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को महिलाओं ने हेलमेट बांटे और भविष्य में बिना हेलमेट वाहन न चलाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीओ ट्रैफिक रणवीर सिंह यादव ने कहा कि हेलमेट वाहन चालक की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को गंभीर चोट लगने का खतरा अधिक रहता है। संस्थापक डॉ. नमिता सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले अभियान चलाने का उद्देश्य भाइयों को उनकी सुरक्षा का महत्व समझाना है।
अध्यक्ष स्तुति गुप्ता ने कहा कि बहनें भाइयों से रक्षा सूत्र बांधते समय उनसे बिना हेलमेट वाहन न चलाने का संकल्प लें। कार्यक्रम में टीएसआई विनय पांडे, रचना सिंह, अनीता सिंह, सुमन गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता और अर्चना अग्रवाल का सहयोग रहा। उपाध्यक्ष रचना सिंह ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें