फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनिर्मित मकान की दीवार गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। अर्धनिर्मित मकान की दीवार और छज्जा गिरने एक युवक की मौत हो गई। मलबे के नीचे दबने से युवक की दादी और चाचा भी घायल हो गए। इसमें युवक की दादी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव जिन्दपुरा निवासी संतराम ने करीब डेढ़ साल पहले मकान निर्माण शुरू कराया था। रुपयों का इंतजाम न हो पाने की वजह से संतराम मकान पर लिंटर नहीं डलवा पाया था। चारो दीवारें बनने के साथ गेट के ऊपर छज्जा बनवा रखा था। बारिश से बचाव के लिए बुधवार सुबह करीब दस बजे संतराम अपनी मां राजवती और भतीजे अनिल (21) की मदद से अर्धनिर्मित मकान की दीवारों पर पलानी डाल रहे थे। अनिल दीवार के ऊपर चढ़ा थे और संतराम व उसकी मां नीचे खड़े होकर पलानी पकड़ा रहे थे। तभी गेट के ऊपर पड़ा छज्जा और दीवार भर भराकर गिर गई।
इससे संतराम, उसकी मां और भतीजा अनिल दीवार के मलबे के नीचे दब गए। दीवार ढहने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने बमुश्किल मलवा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। परिजन फौरन उन्हें निगोही सीएचसी ले गए। जहां अनिल को मृत घोषित कर दिया गया। घायल हालत में राजवती और संतराम को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां राजवती की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें