फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टूटे विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
घटना की जानकारी देते मृतक मुनीश के परिजन। संवाद
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के टाह बनारस गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर सड़क पर टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आने से मुनीश (32) की मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचे चचेरे भाई सुधीर भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। उनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मुनीश और सुधीर रात करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर निकले थे। अंधेरा होने के कारण सड़क पर टूटा पड़ा 11 केवीए विद्युत लाइन का तार उन्हें दिखाई नहीं दिया। मुनीश तार की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने पहुंचे सुधीर भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी ले गए। चिकित्सक ने मुनीश को मृत घोषित कर दिया। सुधीर को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मुनीश की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मुनीश की बेटी साक्षी और नौ माह के बेटे ऋषभ की जिम्मेदारी अब सीमा के कंधों पर आ गई है। सीमा करवाचौथ की तैयारियां कर रही थीं। मुनीश मोदी सपोर्टर संघ से भी जुड़े थे।
विज्ञापन

सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है, जबकि उसका चचेरा भाई घायल है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जर्जर लाइन के आरोप की जांच कराएगा विद्युत निगम
पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। अधिशासी अभियंता कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया कि गांव का ही कोई निजी लाइनमैन तार डाल रहा था। इसी दौरान तार टूटकर गिर गया, जिससे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई और उसका चचेरा भाई घायल हो गया। जर्जर लाइन के आरोप की जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा जाएगा।

घटना की जानकारी देते मृतक मुनीश के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें