फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कूड़ा डालने के विवाद में घर पर पथराव, मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। थाना क्षेत्र के देविरिया झाला गांव में कूड़ा डालने पर हुए विवाद के बाद एक परिवार के घर पर पथराव और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों पर घर पर ईंट-पत्थर बरसाने और परिवार के सदस्यों से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


गांव निवासी हर्ष यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे उनका छोटा भाई शोभित घूरे पर कूड़ा डालने गया था। वहां गांव के देवेंद्र, आदेश, उमेश और कपिल ने उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर शोभित घर लौट आया।

आरोप है कि इसके बाद चारों लोग अपनी छत से उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। कुछ देर बाद आरोपी घर पहुंचे और शोभित व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। हमले में शोभित समेत परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं। आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन

हर्ष ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें