तिलहर। गुलचंपा रेलवे फाटक के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे हादसा हो गया। बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।
कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की उम्र तकरीबन 30 से 35 के बीच बताई जा रही है। इंस्पेक्टर जुगलकिशोर पाल ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद