जलालाबाद के एक बरातघर में नवमनोनीत पदाधिकारियों के साथ उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के
जलालाबाद। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर के एक बरातघर में हुई व्यापारियों की बैठक में संगठन की नगर इकाई का सर्वसम्मति से गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
विजय कुमार मिश्रा अध्यक्ष, प्रमोद कुमार गुप्ता महामंत्री, कमलेश गुप्ता कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। इसी क्रम में महेंद्र पाल सिंह, केशव मिश्रा, पवन गुप्ता, विजय गुप्ता, अखिलेश गुप्ता व गोपाल गुप्ता उपाध्यक्ष, ओमकार गुप्ता मंत्री और बालेश गुप्ता, कुलदीप गुप्ता तथा दुर्गेश गुप्ता संयुक्त मंत्री मनोनीत किए गए। संजीव गुप्ता गल्ला इकाई के अध्यक्ष और इंद्रपाल यादव तथा बालकराम संगठन मंत्री बनाए गए। संरक्षक मंडल में पूर्व चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, अजय पांडेय, राजेंद्र गुप्ता और मनोज टाटा शामिल किए गए।
जिलाध्यक्ष ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया और उनसे संगठन को एकजुटता के साथ आगे बढ़ाने की अपील की। इस मौके पर जिला महामंत्री आकाशदीप, राजू दुबे, फिरोज सिसोदिया, शब्बू खां, सचिन गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।