फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवा कांग्रेस ने वोट चोरी अभियान के तहत चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में कांग्रेस की बैठक में बोलते कोऑर्डिनेटर कौशलेंद्र यादव। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ‘वोट चोरी अभियान’ के अंतर्गत शहीद पार्क पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को पत्रक बांटकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

टाउन हाल शहीद द्वार पर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ जिला कॉर्डिनेटर कौशलेंद्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने लोगों को अपने वोट के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
युवा अध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। हमारा यह अभियान जनता को उनके मताधिकार की रक्षा के लिए जागरूक करने और निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग करने का एक प्रयास है। जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी,अनिल श्रीवास्तव, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, तस्दीक अंसारी, आलोक शर्मा, रफी उल हसन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




बैठक में हुई संगठन सृजन अभियान की समीक्षा
शाहजहांपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की गई। कार्य संतोषजनक मिलने पर कोऑर्डिनेटर कौशलेंद्र यादव ने संगठन की सराहना की। इस बीच जिला सचिव ओमेंद्र यादव को बेहतर कार्य करने पर पदोन्नत करते हुए जिला महासचिव के लिए प्रस्तावित किया।
बुधवार को टाउन हाल स्थित कार्यालय पर कौशलेंद्र यादव ने संगठन सृजन अभियान के तहत किए कार्याें की जानकारी ली। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता को ब्लॉक, मंडल कमेटी का गठन पूरा होने पर बधाई दी। अच्छा कार्य करने वाले पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने नवनियुक्त किसान कांग्रेस अध्यक्ष अरुणोद मिश्रा का पगड़ी और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खां, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, सुरेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में कांग्रेस की बैठक में बोलते कोऑर्डिनेटर कौशलेंद्र यादव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें