फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Sun, 11 Jun 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलान थाना क्षेत्र के गांव मिलिकिया के बाग में रविवार सुबह कबरा सलेमपुर निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। भाई ने मौत पर संदेह जाहिर करते हुुए कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि वे लोग भाई को चोरी के मामले में जेल भिजवाने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव कबरा सलेमपुर निवासी साधू सिंह के पुत्र राजेंद्र कुमार धान की पौध रोपने के लिए पंजाब जाने की बात कहकर तीन दिन पहले घर से निकला था। रविवार सुबह उसका शव गांव मिलिकिया के बाहर आम के बाग में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। गले में अंगोछा से फांसी का फंदा कसा था। मिलिकिया गांव के प्रधान के जरिये घरवालों तक सूचना पहुंची, तो वे लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार भी गांव पहुंचे और शव को उतरवाने के साथ की मामले की जानकारी ली। घरवालों ने राजेंद्र की मौत पर संदेह जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी कि कुछ लोग उसके भाई को चोरी के मामले में जेल भिजवाने की धमकी देकर प्रताड़ित करते थे, इसी वजह से भाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां नन्हीं देवी का बेटे की इस तरह मौत पर रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें